Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025 || बिहार बोर्ड 10th हिंदी के vvi subjective Question ये प्रश्न परीक्षा में बार बार पूछा जाता है

Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025 : प्यारे बच्चो मै मंटू सर आपके लिए एक बार फिर बिहार बोर्ड 10th की हिंदी परीक्षा 2025 के कुछ बेहद ही महत्वपूर्ण subjective question लेकर आया हु | ये प्रश्न आपके हिंदी के परीक्षा में बार बार पूछे गए है |  हिंदी एक ऐसा विषय है जो थोड़ा अभ्यास करने पर ही समझ में आ जाती है क्योकि ये हमारी राष्ट्रीय भाषा भी है । इस लेख में हम बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी  के कुछ महत्वपूर्ण subjective प्रश्नों के उत्तर देंगे, जो आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं। और इससे आप अपने परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते है |

निचे हम आपको हिंदी  के कुछ बेहद ही important question पर बात करेंगे — ध्यान से पढ़े

बिहार बोर्ड 10वीं के हिंदी के प्रमुख खण्ड 

बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी की परीक्षा में ये दो प्रमुख खण्ड होते हैं: Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

  1. गद्यखंड
  2. काव्यखंड

इन दोनों खंडो में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न होते हैं जो आपके परीक्षा में बार बार पूछे जाते हैं। हम आपको वही महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर पर बात करेंगे।

हिंदी के महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न और उसके उत्तर

1. गद्यखंड

प्रश्न 1: जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में क्या तर्क देते हैं ?
उत्तर – जातिवाद के पोषको का कहना है कि परंपरागत पेशे में व्यक्ति दक्ष हो जाता है और वह अपना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करता है अथार्त उसके कार्य कुशलता में वृधि होती है  इस लिए आधुनिक  सभ्य समाज इसे आवश्यक मानता है | Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

लेकिन  यह माता-पिता के सामाजिक स्तर के अनुसार ही मनुष्य का पेशा निर्धारित कर देता जह  है |भले ही वह पेशा अनुपयुक्त  क्यों न हो | कभी कभी   यह सामाजिक बंधन के दायरे में ही जीने-मरने के लिए विवश कर देता है।  जो की उचित नहीं है Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

प्रश्न 2: निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखें-
उत्तर –  सभ्य – असभ्य
विभाजन – संधि
निश्चय – अनिश्चय
ऊंचा – नीच
स्वतंत्रता – परतंत्रता
दोष – निर्दोष
सजग – निर्जग
रक्षा – अरक्षा
पूर्णनिर्धारण – पर निर्धारण Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

 प्रश्न 3: खोखा किन मामलों में अपवाद था ?
उत्तर – सेन साहब एक अमीर आदमी थे। अभी हाल में उन्होंने एक नयी कार खरीदी थी। वे किसी को गाड़ी के पास फटकने नहीं देते थे। कहीं पर एक धब्बा दिख जाए तो क्लीनर और शोफर पर शामत आ जाती थी। उनके लड़कियों से मोटर की चमक-दमक का कोई खास खतरा नहीं था। लेकिन खोखा सबसे छोटा लड़का था। वह बुढ़ापे की आँखों का तारा था। इसीलिए मिसेज सेन ने उसे काफी छूट दे रखी थी। दरअसल बात यह थी कि खोखा का आविर्भाव तब हुआ था जब उसकी कोई उम्मीद दोनों को बाकी नहीं रह गई थी। खोखा जीवन के नियम का जैसे अपवाद था और इसलिए यह भी स्वाभाविक था कि वह घर के नियमों का भी अपवाद था। इसलिए मोटर को कोई खतरा था तो केवल खोखा से ही। घर में मोटर-संबंधी नियम हो या अन्यान्य मामले उसके लिए सिद्धान्त बदल जाते थे।
प्रश्न 4:  सेन दंपती खोखा में कैसी संभावनाएँ देखते थे और उन संभावनाओं के लिए उन्होंने उसकी कैसी शिक्षा तय की थी?
उत्तर – सेन दंपती खोखा में अपने पिता की तरह इंजीनियर बनने की पूरी संभावना देखते थे। उन्होंने उसके शिक्षा के लिए कारखाने से बढ़ई मिस्त्री घर पर आकर एक-दो घंटे तक उसके साथ कुछ ठोंक-ठाक किया करे। इससे बच्चे की उँगलियाँ अभी से औजारों से वाकिफ हो जाएंगी

 प्रश्न 5: भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों?
उत्तर – भारत को पहचान करने वाली दृष्टि भारतीय सविल सेवा हेतु चयनित युवा अंग्रेज अधिकारियों के लिए है। भारत में पहुंचने के बाद वहाँ से ज्ञान, सामाजिक व्यवस्थाएँ, विज्ञान आदि का संग्रह और उन्नयन करने की दृष्टि हो। सर विलियम जोन्स की तरह नए युवा अधिकारी भी स्वप्नदर्शी हों और गंगा, सिन्धु के मैदानों में संग्रहणीय वस्तु एवं विद्या इंगलैण्ड लावें। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

प्रश्न 6: भारत के ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और किनके लिए लेखक ने महत्त्वपूर्ण बतलाया है ? स्पष्ट करें।
उत्तर – लेखक युवा अंग्रेज अधिकारी जो भारतीय सिविल सेवा हेतु चयनित हुए थे उनके लिए भारत के ग्राम पंचायतों का महत्त्वपूर्ण अर्थ बतलाया है। – अत्यंत सरल राजनैतिक इकाइयों के निर्माण और विकास से सम्बद्ध प्राचीन युग के कानून की पुरातन रूपों के बारे में इधर जो अनुसंधान हुए हैं, उनके महत्त्व और वैशिष्ट्य को परख सकने की क्षमता प्राप्त करनी है, तो आपको इसके लिए आज भारत की ग्राम पंचायतों के रूप में इसके प्रत्यक्ष दर्शन का सुयोग अनायास ही मिल जाएगा।

प्रश्न 7: नाखून क्यों बढ़ते हैं ? यह प्रश्न लेखक के आगे कैसे उपस्थित हुआ?
उत्तर – नाखून क्यों बढ़ते हैं ? यह प्रश्न लेखक के आगे उनकी लड़की के माध्यम से उपस्थित हुआ। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

प्रश्न 8: मनुष्यं बार बार नाखूनों को क्यों काटता है ?
उत्तर – मनुष्य निरंतर सभ्य होने के लिए प्रयासरत रहा है। प्रारंभिक काल में मानव एवं पशु एकसमान थे। नाखून अस्त्र थे। लेकिन जैसे-जैसे मानवीय विकास की धारा अग्रसर होती गई मनुष्य पशु से भिन्न होता गया। उसके अस्त्र-शस्त्र, आहार-विहार, सभ्यता-संस्कृति में निरंतर नवीनता आती गयी। वह पुरानी जीवन-शैली को परिवर्तित करता गया। जो नाखून अस्त्र थे उसे अब सौंदर्य का रूप देने लगा। इसमें नयापन लाने, इसे संवारने एवं पशु से भिन्न दिखने हेतु नाखूनों को मनुष्य काट देता है। अब वह प्राचीनतम पशुवत् मानव को भूल जाना चाहता है। नाखून को सुंदर देखना चाहता है।

प्रश्न 9: झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए ?
उत्तर – दौड़ते हुए बच्चे पतली गली में इसलिए घुस गये कि इस गली से घर नजदीक पड़ता था।

 प्रश्न 10: मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी?
उत्तर – मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा थी कि एक मछली पिता जी से मांग कर कुँए में डालकर बहुत बड़ी करेंगे। जब मन होगा बाल्टी से निकालकर खेलेंगे। बाद में फिर कुँए में डाल देंगे। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

 2. काव्यखंड

 प्रश्न 1: हरिरस से कवि का अभिप्राय क्या है?
उत्तर –
कवि राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहते हैं कि भगवान के नाम से बढ़कर _ अन्य कोई धर्म साधना नहीं है। भगवत् कीर्तन से प्राप्त परमानंद को हरि रस कहा गया है। भगवान्
के नाम कीर्तन, नाम स्मरण में डूब जाना, हरि कीर्तन में रम जाना और कीर्तन में उत्साह, परमानंद की अनुभूति करना ही हरि रस है। इसी रस पान से जीव धन्य हो सकता है। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

 प्रश्न 2: कवि की दृष्टि में ब्रह्म का निवास कहाँ है ?
उत्तर –
जो प्राणी सांसारिक विषयों की आसक्ति से रहित है, जो मान-अपमान से परे है, हर्ष-शोक दोनों से जो दूर है, उन प्राणियों में ही ब्रह्म का निवास बताया गया है। काम, क्रोध, लोभ, मोह जिसे नहीं छूते वैसे प्राणियों में निश्चित ही ब्रह्म का निवास है।

प्रश्न 3: कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है? कवि का अभिप्राय स्पष्ट करें।
उत्तर –
कवि कृष्ण और राधा के प्रेम में मनमुग्ध हो गये हैं। उनके मनमोहक छवि को देखकर मन पूर्णतः उस युगल में रम जाता है। इन्हें लगता है कि इस देह से मन रूपी मणि को कृष्ण ने चुरा लिये हैं। चित्त राधा-कृष्ण के युगल जोड़ी में लग चुका है। अब लगता है कि यह शरीर मन एवं चित्त रहित हो गया है। इसलिए चित्त हरने वाले कृष्ण को चोर कहा गया है। उनकी मोहनी मूरत मन को इस प्रकार चुराती है कि कवि अपनी सुध खो बैठते हैं। केवल कृष्ण ही स्मृति पटल पर अंकित रहते हैं और कुछ भी दिखाई नहीं देता है। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

प्रश्न 4: परहित के लिए ही देह कौन धारण करता है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – परहित के लिए ही देह, बादल धारण करता है। बादल जल की वर्षा करके सभी प्राणियों को जीवन देता है। प्राणियों में सुख-चैन स्थापित करता है। उसकी वर्षा उसके विरह के आँसू के प्रतीक स्वरूप हैं। उसके विरह के आँसू, अमृत की वर्षा कर जीवनदाता हो जाता है। बादल शरीर धारण करके सागर के जल को अमृत बनाकर दूसरे के लिए एक-एक बूंद समर्पित कर देता है। अपने लिए कुछ भी नहीं रखता। वह सर्वस्व न्योछावर कर देता है। बदले में कुछ । भी नहीं लेता है। निःस्वार्थ भाव से वर्षा करता है। उसका देह केवल परोपकार के लिए निर्मित हुआ है। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

प्रश्न 5: नेताओं के बारे में कवि की क्या राय है ?
उत्तर –
आज देश के नेता, देश के मार्गदर्शक भी स्वदेशी वेश-भूषा, बोल-चाल से परहेज करने लगे हैं। अपने देश की सभ्यता संस्कृति को बढ़ावा देने के बजाय पाश्चात्य सभ्यता से स्वयं प्रभावित दिखते हैं। कवि कहते हैं कि जिनसे धोती नहीं सँभलती अर्थात् अपने देश के वेश-भूषा को धारण करने में संकोच करते हों वे देश की व्यवस्था देखने में कितना सक्षम होंगे यह संदेह का विषय हो जाता है। जिस नेता में स्वदेशी भावना रची-बसी नहीं है, अपने देश की मिट्टी से दूर होते जा रहे हैं, उनसे देश सेवा की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। ऐसे नेताओं से देशहित की अपेक्षा करना ख्याली-पुलाव है।

प्रश्न 6: कवि ने डेफाली किसे कहा है और क्यों?
उत्तर –
जिन लोगों में दास-वृत्ति बढ़ रही है, जो लोग पाश्चात्य सभ्यता संस्कृति की दासता के बंधन में बंधकर विदेशी रीति-रिवाज का बने हुए हैं उनको कवि डफाली की संज्ञा देते हैं क्योंकि व विदेश की पाश्चात्य संस्कृति की, विदेशी वस्तुओं की, अंग्रेजी की झूठी प्रशंसा में लगे हुए हैं। डफाली की तरह राग-अलाप रहे हैं, पाश्चात्य की, विदेशी एवं अंग्रेजी की गाथा गा रहे हैं। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

 प्रश्न 7: हिरोशिमा में मनुष्य की साखी के रूप में क्या है ?
उत्तर –
आज भी हिरोशिमा में साखी के रूप में अर्थात् प्रमाण के रूप में जहाँ-तहाँ जले हुए पत्थर दीवारें पड़ी हुई हैं यहाँ तक कि पत्थरों पर, टूटी-फूटी सड़कों पर, घर के दीवारों पर लाश के निशान छाया के रूप में साक्षी है। यही साक्षी से पता चलता है कि अतीत में यहाँ अमानवीय दुर्दान्तता का नंगा नाच हुआ था।

 प्रश्न 8: कवि किस तरह के बंगाल में एक दिन लौटकर आने की बात करता है?
उत्तर –
कवि प्राकृतिक छटा को बिखेरते हुए बंगाल में पुनः आने की बात करता है। जिस बंगाल में धान के खेत हैं, नदियाँ हैं, धान के फसल पर छाये हुए कोहरे एवं कटहल की छाया सुखद वातावरण उपस्थित करते हैं उस बंगाल में पुन: लौटकर आने की कवि की बलवती इच्छा है। बंगाल की घास के मैदान, कपास के पेड़, वनों में पक्षियों की चहचहाहट एवं सारस की शोभा अनुपम छवि निर्मित करते हैं। बंगाल की इस अनुपम, सुशोभित एवं रमणीय धरती पर कवि पुनर्जन्म लेने की बात करते हैं।

 प्रश्न 9: अगले जन्मों में बंगाल में आने की क्या सिर्फ कवि की इच्छा है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
अगले जन्मों में बंगाल में आने की प्रबल इच्छा तो कवि की ही है। लेकिन इसकी अपेक्षा जो बंगाल प्रेमी हैं, जिन्हें बंगाल की धरती के प्रति आस्था और विश्वास है कवि उन लोगों का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस कविता के माध्यम से कवि बंगाल की धरती के प्रति अपना उत्कट प्रेम प्रकट करने के बहाने बंगाल प्रेमियों की भावना को भी अभिव्यक्त किया है। Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

 प्रश्न 10: कवि किनके बीच अंधेरे में होने की बात करता है ? आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
कवि सारस के बीच अंधेरे में होने की बात करता है। बंगाल के प्राकृतिक वातावरण में सारस खूबसूरत पक्षी है जो अनायास ही अपनी सुन्दरता के प्रति लोगों को आकर्षित करता है। विशेषकर संध्याकालीन जब ब्रह्मांड में अंधेरा का वातावरण उपस्थित होने लगता है उस समय : जब सारस के झुंड अपने घोंसलों की ओर लौटते हैं तो उनकी सुन्दरता मन को मोह लेती है। यह सुन्दरतम दृश्य कवि को भाता है और यह मनोरम छवि को वह अगले जन्म में भी देखते रहने की बात कहता है।

Bihar Board 10th Hindi VVI subjective question 2025

  1. पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें:
  2. सभी प्रकार के प्रश्न हल करें खासकर जो प्रश्न बार बार एग्जाम में आये हो
  3. जो आता हो उसका अभ्यास बार बार करे
  4. नोट्स बनाएं:
  5. मॉडल पेपर हल करें: मॉडल पेपर का लिंक – Hindi

some important links for bihar board class 10th students

Type of Article  Bihar Board 10th Hindi ( VVI ) Subjective question
State Bihar
Year 2025
Bihar board official website click here 
bihar board 10th admit card click here 
our official website click here 
whatsApp Channel join us 
Telegram Channel join us 

निष्कर्ष

प्यारे दोस्तों हम आपके लिए Hindi के सबसे बेहतरीन subjective प्रश्न ले कर आये है जो बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी की परीक्षा में बार बार पूछे जाते है |  इन महत्वपूर्ण subjective  प्रश्नों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपलोगो  को निरंतर अभ्यास, सही दिशा में अध्ययन, और समय का प्रबंधन करना आना  चाहिए। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और हमारी ऑफिसियल वेबसाइट dlsofficial.com पर अधिक शिक्षा संबंधी जानकारी के लिए जरूर विजिट करें। हमारे वेबसाइट पर हिंदी के subjective और objective दोनों टाइप के question उपलब्ध है | जरूर विजिट करे

इसे भी पढ़े : 500 rs fake notes in market

इसे भी पढ़े : Bihar Board exam me copy kaise likhe 2025

Leave a Comment