Matric 10th result 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आज 12:00 बजे रिजल्ट प्रकाशित होना है, जिसको लेकर बोर्ड में हलचल काफी तेज हो चुकी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और जल्द ही बिहार के शिक्षा मंत्री भी बोर्ड में उपस्थित होंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट को जारी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के प्रतिशत की जानकारी मिलेगी और साथ ही टॉपर की भी जानकारी मिलेगी। टॉपरों को शिक्षा मंत्री और अध्यक्ष के द्वारा पुरस्कार भी दिया जाएगा।
इसे जरूर पढ़े
Matric 10th result 2025
प्रथम स्थान पर टॉपर को ₹2,00,000 की धनराशि और लैपटॉप दिया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1,00,000 दिए जाएंगे। इसी प्रकार, टॉप 10 में आने वाले छात्रों को पहचान और धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही, पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट की स्थिति भी बताई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेबसाइट को लाइव कर दिया जाएगा, ताकि 15 लाख से भी ज्यादा छात्र अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें।
Matric 10th result 2025 Time
दसवीं परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को अब ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड में हलचल तेज है और रिजल्ट अब बस कुछ ही समय में जारी हो जाएगा। आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। ना केवल डिवीजन, बल्कि विषय अनुसार अंक भी बताए जाएंगे। मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आपको पता चलेगा कि आपने परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि इस बार भी परीक्षा का परिणाम काफी अच्छा रहेगा और बड़ी संख्या में बच्चे सफल होंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए बोर्ड के तरफ से दो लिंक जारी किए गए हैं। इन लिंक को अपने मोबाइल में खोल कर रखें और रिफ्रेश करें। चूंकि बड़ी संख्या में छात्र रिजल्ट चेक करेंगे, इसलिए वेबसाइट स्लो हो सकती है। हम अपने वेबसाइट पर भी लिंक उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आप जल्द से जल्द रिजल्ट चेक कर सकें और जान सकें कि आपने सफलता प्राप्त की है या नहीं।
Matric 10th result 2025 मुख्या पॉइंट्स
- रिजल्ट समय: आज दोपहर 12:00 बजे
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद: बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
- टॉपर पुरस्कार:
- प्रथम स्थान: ₹2,00,000 + लैपटॉप
- द्वितीय स्थान: ₹1,00,000
- टॉप 10 छात्रों को पहचान और धनराशि
- रिजल्ट चेक करने के लिए:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- रिजल्ट डाउनलोड करें
- वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
Bihar Board 10th Matric Result 2025 Link
Bihar Board Inter 10th Result 2025 Check | Click Here Link 1 Click Here Link 2 Click Here Link 3 |