इसे जरूर पढ़े
Gold Rate Today: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में शादियों का सीजन चल रहा है और बाजार में सोना खरीदने के लिए कतारें लगी हुई हैं. अगर आप भी सोना खरीदने के लिए बाजार जाना चाहते हैं तो आज इस सप्ताह की अपेक्षा सस्ते दामों पर खरीदारी कर सकते हैं। आज सोना खरीदने का उपयुक्त समय बन रहा है। हालांकि चांदी की कीमत में आज तेजी देखने को मिल रही है।
Gold Rate Today क्या हैं सोने के Rate
आपको बता दें, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोना 191 रुपये या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 56161 प्रति 10 ग्राम के रेट देखे जा रहे है। सोने की ये कीमतें इसके फरवरी वायदा के लिए हैं। इसी हफ्ते सोना 56500 रुपए के अब तक के उच्चतम स्तर को छू गया था और इस हिसाब से सोना आज करीब 390 रुपए सस्ता हो रहा है। एक हफ्ते से भी कम समय में 10 ग्राम सोने के भाव में 390 रुपये की गिरावट काफी अहम है.
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है।
चांदी की कीमत में आज तेजी देखने को मिल रही है। और यह 69370 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से 50 रुपये की रेट के साथ देखी जा रही है. चांदी का यह भाव इसके मार्च वायदा के लिए है। चांदी की औद्योगिक मांग लंबे समय से बढ़ रही है और इस वजह से चांदी के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। इस हफ्ते भी चांदी की कीमत 70 हजार रुपये प्रति किलो के पार चली गई थी।
Gold Rate Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कितनी गिरावट आई है
कॉमैक्स पर आज सोना 9 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर आज सोना 1901 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा है। आज सोने में करीब आधा फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है.
हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now
हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now
ग्लोबल बाजार में चांदी की कीमतें कैसी हैं
ग्लोबल बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है, लेकिन कॉमेक्स पर आज चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। चांदी का भाव 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बना हुआ है। Gold Rate Today
देश के महानगरों में सोने का भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 57,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
आप भी जानिए आज क्या है सोने के भाव
अगर आप भी आज चल रहे सोने के रेट के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं तरीका। इन धातुओं के दाम आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकेंगे। Gold Rate Today
IPL Points Table 2023 : Indian Premier League All Team Performance 2023