Class 10th History Chapter 1 vvi Objective and Subjective Question | yourop me rastravad objective question bank यूरोप में राष्ट्रवाद वर्ष 2011 से 2023 तक के सभी प्रश्न

WhatsApp Group में जुड़े

Telegram Group में जुड़े

Class 10th History Chapter 1 vvi Objective and Subjective Question 2024 class 10th history chapter 1,history 10th class chapter 1,history class 10 chapter 1,class 10 history chapter 1,class 10th history vvi objective question,class 10 history chapter 1 objectives,class 10th vvi objective qustion 2023,class 10th hsitory chapter 1 question answer,class 10 ka history chapter 1,history class 10 vvi objective question,class 10 history chapter 1 vvi objectives,history class 10 chapter 1 question answer

यूरोप में राष्ट्रवाद

(Nationalism in Europe )

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.  1871 में कौन-सी संधि हुई थी? [2021AII]

(A) फ्रैंकफर्ट की संधि                  

 (B) पेरिस की संधि

(C) वियना कांग्रेस                        

(D) इनमें से कोई नहीं

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) फ्रैंकफर्ट की संधि
[/accordion] [/accordions]

2. 1830 की क्रांति के बाद फ्रांस में किस प्रकार का शासन स्थापित हुआ? [2021AII]

(A) संघीय शासन व्यवस्था            

(B) संवैधानिक राजतंत्र

(C) गणराज्य                               

(D) अधिनायकवाद

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (C)
[/accordion] [/accordions]

3. जर्मनी के एकीकरण के लिए कौन उत्तरदायी था? [2021AII]

(A) काउंट कावूर                      

(B) बिस्मार्क

(C) गैरीबाल्डी                             

 (D) मेजिनी

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर -(B) बिस्मार्क[/accordion] [/accordions]

4. फ्रैंकफर्ट की संधि किस वर्ष हुई थी? [12021AII]

(A) 1864 में                                

(B) 1866 में

(C) 1870 में                                

(D) 1871 में

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”](D) 1871 में[/accordion] [/accordions]

5. इटली के एकीकरण में निम्न में से किसका संबंध नहीं है? [2021AI]

(A) बिस्मार्क                                

(B) मेजिनी

(C) कावूर                                  

(D) गैरीबाल्डी.

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) बिस्मार्क
[/accordion] [/accordions]

6.इटली और जर्मनी के एकीकरण के विरुद्ध निम्न में कौन था? [ 2021AI]

(A) इंग्लैण्ड                                 

(B) रूस

(C) ऑस्ट्रिया                               

(D) प्रशा

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (C) ऑस्ट्रिया
[/accordion] [/accordions]

7.जर्मनी के एकीकरण का प्रमुख वास्तुकार कौन था? [2021AI]

(A) मेजिनी                                  

(B) गैरीबाल्डी

(C) लेनिन                                   

(D) विस्मार्क

8.फ्रैंकफर्ट की संधि पर हस्ताक्षर कब हुई थी? [12020AII]

(A) 1863 में                                

(B) 1864 में

(C) 1871 में                                

(D) 1872 में

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (C) 1871 में
[/accordion] [/accordions]

9.काउंट काबूर को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया? [2020AI.2022II]

(A) सेनापति                               

(B) फ्रांस में राजदूत

(C) प्रधानमंत्री                              

(D) गृहमंत्री

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (C) प्रधानमंत्री          [/accordion] [/accordions]

10.रक्त एवं लौह की नीति का अवलम्बन किसने किया था? [2011S, 2017AII. 2020AI]

(A) मेजिनी                                  

(B) हिटलर

(C) बिस्मार्क                                

(D) विलियम

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (C) बिस्मार्क
[/accordion] [/accordions]

11.’यूरोप का मरीज’ किसे कहा जाता है? [12019AII]

(A) तुर्की                                     

(B) इटली

(C) इंगलैंड                                  

(D) फ्रांस

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) तुर्की
[/accordion] [/accordions]

12.’यंग यूरोप’ का संस्थापक कौन था? [2019AI]

(A) मेजिनी                                  

(B) गैरीबाल्डी

(C) विक्टर इमानुएल                    

(D) मुसोलिनी

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) मेजिनी
[/accordion] [/accordions]

13.टीपू सुल्तान शासक थे— [2019AI]

(A) मैसूर                                    

(B) शिमला

(C) कश्मीर                                 

(D) इनमें से कोई नहीं

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) मैसूर
[/accordion] [/accordions]

14.किस युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण हुआ? [2018C]

(A) क्रीमिया का युद्ध                    

(B) सेडोवा का युद्ध

(C) प्रशा- डेनमार्क युद्ध                

(D) सेडॉन का युद्ध

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (D) सेडॉन का युद्ध[/accordion] [/accordions]

15.गैरीबाल्डी पेशे से क्या था? [2014AII, 2019C]

(A) सिपाही                                 

(B) किसान

(C) जमींदार                                

(D) नाविक

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर -(D) नाविक[/accordion] [/accordions]

16.जर्मन राइन राज्य का निर्माण किसने किया था? [2014AI, 2016AI, 2022AI]

(A) लुई 18वाँ                              

(B) नेपोलियन बोनापार्ट

(C) नेपोलियन III                         

(D) बिस्मार्क

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर -(B) नेपोलियन बोनापार्ट
[/accordion] [/accordions]

17.सन् 1870 में फ्रांस और प्रशा के बीच युद्ध कहाँ हुआ था? [2015AI]

(A) सेडॉन                                  

(B) सेडोवा

(C) साइडाइन                             

(D) फ्रैंकफर्ट

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) सेडॉन
[/accordion] [/accordions]

18.इटली के एकीकरण में निम्न में किसने योगदान किया था? [2022AI]

(A) मेजिनी                                  

(B) गैरीबाल्डी

(C) काउंट कावूर                         

(D) इनमें से सभी

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर -(D) इनमें से सभी
[/accordion] [/accordions]

19.वियना सम्मेलन हुआ था [2022AI]

(A) 1815 में                      

(B) 1848 में

(C) 1870 में                                

(D) 1871 में

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) 1815 में
[/accordion] [/accordions]

20.जल्वेरिन संबंधित था [2022AI]

(A) क्रांतिकारियों से                     

(B) व्यापारियों से

(C) विद्वानों से                              

(D) पादरियों से

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (B) व्यापारियों से
[/accordion] [/accordions]

21.जेनेवा संधि कब हुई? [2022AII]

(A) 1954                                   

(B) 1952

(C) 1950                                   

(D) 1985

[accordions title=””] [accordion title=”उत्तर देखें ” load=”hide”]उत्तर – (A) 1954
[/accordion] [/accordions]

इसे जरूर पढ़े

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. वियना कॉंग्रेस की दो उपलब्धियाँ बताइए।[2021AII]

उत्तर – 1. वियना सम्मेलन की मुख्य उपलब्धियाँ थी— (i) नेपोलियन द्वारा पराजित राजवंशों की पुनर्स्थापना का प्रयास किया गया। (ii) फ्रांस और स्पेन में बूब राजवंश को फिर स्थापित किया गया। फ्रांस में लुई 18वाँ को राजगद्दी सौंपी गयी । इटली में ऑस्ट्रियाई राज परिवार को सत्ता सौंपी गयी। नेपोलियन द्वारा स्थापित 39 राज्यों के जर्मन महासंघ को भंग नहीं किया गया। इस प्रकार वियना व्यवस्था द्वारा यूरोप में राजनीतिक परिवर्तन कर पुरानी सत्ता को बहाल किया गया।

2. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की भूमिका क्या थी? [2013A, 2020AI]

उत्तर – 2. ऑस्ट्रिया, इटली और जर्मनी के एकीकरण का विरोधी था। इटली में वेनेशिया और लोम्बार्डी पर ऑस्ट्रिया का अधिकार था। सेडोवा के युद्ध (1866) में ऑस्ट्रिया के पराजय के बाद उसका प्रभाव इटली पर से समाप्त हो गया।

जर्मनी ऑस्ट्रिया के अधीन शक्तिहीन संघ राज्य था। उत्तरी जर्मन महासंघकी स्थापना के बाद जर्मनी से ऑस्ट्रिया का प्रभाव समाप्त हो गया।

3. मेजिनी कौन था ? [2019A1]

उत्तर – 3. मेजिनी को इटली के एकीकरण का पैगम्बर या मसीहा कहा जाता है। वह सेनापति होने के साथ-साथ जनतांत्रिक विचारों का समर्थक तथा साहित्यकार भी था। उसने गणतंत्रवादी उद्देश्यों के प्रचार के लिए 1831 में ‘यंग इटली’ की स्थापना की मेजिनी का उद्देश्य ऑस्ट्रिया के प्रभाव से इटली को मुक्त करवाना तथा सम्पूर्ण इटली का एकीकरण करना था।

4. जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन-सी नीति अपनायी ? [2012A, 2014AII, 2016AI]

उत्तर – 4. प्रशा के राजा विलियम प्रथम ने प्रख्यात राष्ट्रवादी और कूटनीतिज्ञ बिस्मार्क को अपना प्रधानमंत्री (चांसलर) नियुक्त किया। जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने ‘रक्त और तलवार’ की नीति अपनायी। सबसे पहले बिस्मार्क ने आर्थिक सुधारों के द्वारा प्रशा की स्थिति मजबूत की। इससे सैनिक शक्ति सुदृढ़ हुई। प्रशा के एकीकरण के लिए उसने डेनमार्क, ऑस्ट्रिया तथा फ्रांस के साथ युद्ध किया। ,

इसके परिणामस्वरूप ही यूरोप के नक्शे पर एकीकृत जर्मन राष्ट्र का उदय हुआ।

5. गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें। [2014AI, 2016AI]

उत्तर – 5. इटली के एकीकरण का द्वितीय चरण गैरीबाल्डी की तलवार ने पूरा किया। यह युद्ध की नीति में विश्वास करता था। उसने सशस्त्र युवकों की एक

टुकड़ी बनाई जो ‘लाल कुर्ती’ कहलाए। इनकी सहायता से उसने सिसली

पर अधिकार कर वहाँ गणतंत्र की स्थापना की। वह पोप के राज्य पर भी आक्रमण करना चाहता था, परंतु काबूर ने इसकी अनुमति नहीं दी।

6. इटली के एकीकरण में मेजिनी का क्या योगदान था ? [ 2011A 2015AII]

उत्तर – 6. मेजिनी को इटली के एकीकरण का ‘पैगम्बर’ या ‘मसीहा’ कहा जाता है। राष्ट्रवादी भावना से प्रेरित होकर उसने कार्बोनारी की सदस्यता ग्रहण की। वह गणतांत्रिक विचारों का समर्थक तथा साहित्यकार था। उसके लेखों से इटली के लोगों में उत्साह और राष्ट्रीयता की भावना विकसित हुई। 1830-31 के विद्रोह में उसने सक्रिय भूमिका निभाई। गणतंत्रवादी उद्देश्यों का प्रचार करने के लिए उसने ‘यंग इटली’ तथा ‘यंग यूरोप का गठन किया। वह आस्ट्रिया के प्रभाव से इटली को मुक्त कराना चाहता था। 1848 ई. में इटली के एकीकरण का प्रयास किया किन्तु वह असफल रहा और उसे पलायन करना पड़ा।

 

7. जर्मनी के एकीकरण की बाधाएँ क्या थी? [2022AI]

उत्तर – 7. जर्मनी के एकीकरण में निम्नलिखित प्रमुख बाधाएँ थीं-

(i) लगभग 300 छोटे-बड़े राज्य

(ii) इन राज्यों में व्याप्त राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक विषमताएँ

(iii) राष्ट्रवाद की भावना का अभाव

(iv) ऑस्ट्रिया का हस्तक्षेप तथा

(v) मेटरनिख की प्रतिक्रियावादी नीति

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

1. यूरोप में राष्ट्रवाद के प्रसार में नेपोलियन बोनापार्ट के योगदानों की विवेचना करें। [2021AI]

उत्तर – 1. यूरोप में राष्ट्रवाद के प्रसार में फ्रांस की राज्यक्रांति तत्पश्चात नेपोलियन के आक्रमणों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में डायरेक्टरी का शासन समाप्त कर प्रथम कॉन्सल के रूप में फ्रांस में सत्ता पर अधिकार करते हुए 1804 में वह फ्रांस का सम्राट बन बैठा सम्राट के रूप में उसने ब्रिटेन के अतिरिक्त समस्त यूरोप पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया। इसके साथ ही फ्रांसीसी क्रांति का संदेश नेपोलियन के प्रभाववाले यूरोपीय क्षेत्रों पर पड़ा। फ्रांसीसी आधिपत्यवाले राज्यों में वैसी ही संस्थाएँ स्थापित की गई जो फ्रांस में प्रचलित थी। फ्रांस पर आश्रित राज्यों में भी नेपोलियन संहिता, फ्रांसीसी शासन और अर्थव्यवस्था लागू की गई। 1804 में नेपोलियन संहिता द्वारा जन्मजात विशेषाधिकार समाप्त कर दिया गया। कानून के समक्ष समानता का सिद्धांत अपनाया गया। इससे फ्रांस अधिकृत यूरोपीय देशों में एक नई आशा जगी। वहाँ भी तानाशाही के विरुद्ध आवाज उठने लगी तथा राष्ट्रवाद का प्रसार हुआ। यूरोप के कई राज्यों में नेपोलियन के अभियानों द्वारा नवयुग का संदेश पहुँचा।

नेपोलियन ने जर्मनी और इटली के राज्यों को भौगोलिक नाम की परिधि से बाहर कर उसे वास्तविक एवं राजनैतिक रूपरेखा प्रदान की। जिससे इटली और जर्मनी के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ। दूसरी तरफ नेपोलियन की नीतियों के कारण फ्रांसीसी प्रभुसता और आधिपत्य के विरुद्ध यूरोप में राष्ट्रवाद का प्रसार हुआ तथा देशभक्ति की भावना बलवती होने लगी।

2. इटली के एकीकरण में मेजिनी, काबूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बताएँ । [2020AI]

उत्तर – 2. इटली के एकीकरण में मेजिनी, काबूर और गैरीबाल्डी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके योगदान क्रमशः निम्नवत् रहे

मेजिनी-मेजिनी इटली के एकीकरण का मसीहा था। वह बचपन से ही इटली की स्वतंत्रता के लिए प्रयत्नशील था। 1831 ई० में उसने इटली’ नामक संस्था की स्थापना की इस संस्था ने युवकों में नई त जगाई। उसने मजदूरों, विद्यार्थियों तथा युवकों में इटली की स्वतंत्रता को भाव जगाया। मेजिनी के गणतंत्रवादी विचारों ने इटली के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया। इटली का वास्तविक निर्माता काबूर को माना जाता है।

1858 में पीडमोंट का मंत्री प्रमुख था। उसका मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रिया में इटली के उद्धार को प्रभावित करना था। उसने फ्रांस के साथ एक कूटनीतिक गठबंधन कायम किया और इसके माध्यम से 1859 में ऑस्ट्र सेवाओं को परास्त करने में सफलता प्राप्त की। गैरीबाल्डी गैरीबाल्डी ‘लाल कुर्ती’ नामक क्रांतिकारी आंदोलन का मायक था। गैरीबाल्डी को ‘तलवार’ कहा जाता था। 1860 में उसने दक्षिण

इटली तथा दो सिसलियों की राजधानी में पद यात्रा की और स्थानीय कृष्णा

का समर्थन प्राप्त कर स्पेन के शासकों को हटाने में सफल हुआ।

इस प्रकार इटली का एकीकरण तीन प्रमुख नायकों की वजह से 1870

में संभव हो सका। तीन प्रमुख नायक क्रमशः मेजिनी को ‘मसीहा’ कार को ‘राजनीतिज्ञ’ तथा गैरीबाल्डी को ‘तलवार’ कहा जाता था।

3. 1848 ई० की फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण थे? [2013C, 2014C, 2019C, 2020AII, 2022AII]

उत्तर – 3. 1830 की क्रांति के बाद लुई फिलिप फ्रांस का राजा बना। उसने अपने विरोधियों को खुश करने के लिए ‘स्वर्णिम मध्यमवर्गीय नीति अवलंबर करते हुए सन् 1840 में गीजों को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जो कट्टर प्रतिक्रियावादी था। वह किसी भी तरह के वैधानिक, सामाजिक और आर्थिक सुधारों के विरुद्ध था। फिलिप के पास कोई सुधारात्मक कार्यक्रम नहीं था और न ही उसे विदेश नीति में कोई सफलता हासिल हो रही थी। उसके शासनकाल में देश में भुखमरी एवं बेरोजगारी व्याप्त हो गई। सुधारवादियों ने 22 फरवरी, 1848 ई. को पेरिस में चियर्स के नेतृत्व में एक विशाल भोज का आयोजन किया। राजा ने इस पर रोक लगा दी। अतः पेरिस में विरोध प्रदर्शन हुए और जुलूस निकाले गए। इस पर पुलिस ने गोली चला दी। जिसमें अनेक लोग मारे गए। अतः दमनकारी नीति अपनाए जाने के कारण 1848 ई० की क्रांति आरंभ हो गई।

4. राष्ट्रवाद के उदय के कारणों एवं परिणामों की चर्चा करें। [ 2014AI, 2018C]

उत्तर – 4. कारण यूरोप में राष्ट्रीयता की भावना को 1789 की फ्रांसीसी क्रांति तथा नेपोलियन की विजयों ने बढ़ावा दिया। फ्रांसीसी क्रांति ने कुलीन वर्ग के हाथों से राजनीति को सर्वसाधारण एवं मध्यमवर्ग तक पहुँचा दिया। नेपोलियन ने विजित राज्यों में राष्ट्रवादी भावना जागृत कर दी। साथ ही नेपोलियन के युद्धों और विजयों से अनेक राष्ट्रों में फ्रांसीसी आधिपत्य के विरुद्ध आक्रोश पनपा, जिससे राष्ट्रवाद का विकास हुआ। परिणाम 18वीं एवं 19वीं शताब्दियों में यूरोप में जिस राष्ट्रवाद की लहर

चली, उसके व्यापक और दूरगामी परिणाम यूरोप और विश्व पर पड़े जो निम्नलिखित थे

(i) राष्ट्रीयता की भावना से प्रेरित होकर अनेक राष्ट्रों में क्रांतियाँ और आंदोलन हुए। इनके फलस्वरूप अनेक नए राष्ट्रों का उदय हुआ, जैसे इटली और जर्मनी के एकीकृत राष्ट्र

(ii) यूरोपीय राष्ट्रवाद के विकास का प्रभाव एशिया और अफ्रीका में भी

पड़ा। यूरोपीय उपनिवेशों के आधिपत्य के विरुद्ध वहाँ भी औपनिवेशिक

शासन से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय आंदोलन आरंभ हो गए।

(ii) राष्ट्रवाद के विकास ने प्रतिक्रियावादी शक्तियों और निरंकुश शासकों का प्रभाव कमजोर कर दिया। (iv) भारतीय राष्ट्रवाद भी यूरोपीय राष्ट्रवाद से प्रभावित हुआ।

(vi) राष्ट्रवादी प्रवृत्ति ने साम्राज्यवादी प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया। इसने अंततः

प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि तैयार कर दी।

5. यूनानी स्वतंत्रता आंदोलन का संक्षिप्त विवरण दें। [2014AII] Class 10th History Chapter 1 vvi Objective 

उत्तर – 5. 18वीं सदी में ऑटोमन साम्राज्य की स्थिति दुर्बल होने लगी। उसे ‘यूरोप का मरीज’ कहा जाने लगा। इससे लाभ उठाकर राष्ट्रवादी शक्तियाँ सशक्त हो गई। इन्हें यूनान के बौद्धिक आंदोलन तथा गुप्त क्रांतिकारी संगठनों का साथ मिला। परिणामस्वरूप, 1821 में सोलडेविया में व्यापक विद्रोह हुआ जिसे कुचल दिया गया। मोरिया में दूसरा विद्रोह शुरू हुआ। तुर्की के सुल्तान इस विद्रोह को धार्मिक स्वरूप देने का प्रयास किया। मिस्र के शासक पाशु रहमत अली की सहायता से उसने क्रूरतापूर्वक विद्रोह का दमन किया। इससे पूरा यूरोप स्तब्ध हो गया। तुर्की के विरुद्ध ब्रिटेन, रूस और फ्रांस संयुक्त कार्रवाई के लिए तैयार हुए। रूस द्वारा पराजित होकर 1829 में तुर्की ने उसके साथ एड्रियानोपुल की सौंध की यूनानी राष्ट्रवादियों ने इस साँध को स्वीकार नहीं किया था। फलतः 1832 में कुस्तुनतुनिया की संधि द्वारा स्वतंत्र यूनान का उदय हुआ। बवेरिया का राजकुमार ऑटो यूनान का शासक बना।

यहाँ से करें पूरी तैयारी 

बिहार बोर्ड की तैयारी करने के लिए आप सभी को हमारे इस वेबसाइट www.dlsofficial.com  पर सभी विषय का Chapter Wise PDFChapter Wise Subjective Question Answer , Chapter Wise Objective Question Answer , Model Set, Online Test बिल्कुल फ्री में मिल जाएगा टेस्ट देने से आप सभी का अभ्यास होगा इसके साथ साथ अगर आप सभी FREE VIDEO Lecture लेना चाहते हैं तो पूरी क्वालिटी कंटेंट के साथ Bihar Board NO.1 YouTube Channel DLS Education पर सभी विषय का अलग-अलग शिक्षकों द्वारा संपूर्ण तैयारी कराई जाती है | यहां से अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं

Board Name  Bihar School Examination Board 
Type Of Article DLS Education

क्वेश्चन बैंक 

Chapter Wise PDF Click Here
Chapter Wise Subjective

Question Answer

Click Here
Chapter Wise Objective

Question Answer

Click Here
Model Set Click Here
Online Test Click Here
Free Video Live Classes 
  1. Math Chapter Wise Live Video
  2. Science Chapter Wise Live Video
  3. English Chapter Wise Live Video
  4. Social Science Chapter Wise Live Video
  5. Hindi Chapter Wise Live Video
  6. Sanskrit Chapter Wise Live Video 
YouTube Channel  Click Here

Leave a Comment