BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check | बिहार बोर्ड के इंटर का टॉपर लिस्ट जारी यहाँ देखे अपना रिजल्ट लिंक खुल गया
इसे जरूर पढ़े
Daily Test के लिए Telegram Group में जुड़े
रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है:-
BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check | बिहार बोर्ड के इंटर का टॉपर लिस्ट जारी यहाँ देखे अपना रिजल्ट लिंक खुल गया
BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check ;- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अभी-अभी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का तीनों संकाय साइंस आर्ट्स कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र जल्दी-जल्दी रोल कोड और रोल नंबर के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नीचे लिंक दिया गया है। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल यानी रिजल्ट बिहार बोर्ड ऑफिशल वेबसाइट biharboardonline.com , biharboardonline.gov.in , onlinebseb.in पर जारी हो गया है।
कुल 80 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी, साइंस में 79.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणाम घोषित किए। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
– टॉपरों की सूची
आर्ट्स में वीएम इंटर कॉलेज, गोपालगंज के संगम राज ने 482 (96.4 फीसदी) अंकों के साथ टॉप किया। यूडीएम गर्ल्स इंटर स्कूल, कटिहार की श्रेया कुमारी 471 (94.2 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर गुरुकुल एसएस स्कूल, मधेपुरा की रितिका रत्ना रहीं जिन्होंने 470 (94 फीसदी) अंक हासिल किए। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
कॉमर्स टॉपरों की सूची
कॉमर्स स्ट्रीम में पटना बीडी कॉलेज के अंकित कुमार गुप्ता ने 473 अंक ( 94.6 फीसदी ) हासिल कर टॉप किया है। दूसरा स्थान पर नवादा केएलएस कॉलेज के विनित सिन्हा और पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस के पीयूष कमार रहे। दोनों ने 472 मार्क्स, 94.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए। तीसरे स्थान पर गया कॉलेज की मुस्कान सिंह और गोपालगंज धर्म देव इंटर कॉलेज की अंजलि कुमारी रहीं। इन दोनों के 470 फीसदी मार्क्स (94 फीसदी) रहे। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
– साइंस के टॉपर
साइंस में नवादा केएलएस कॉलेज के सौरव कुमार और औरंगाबाद प्लस टू अशोक स्कूल के अर्जुन कुमार ने 472 अंक (94.4 फीसदी) हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। दूसरे स्थान पर मोतिहारी एमएस कॉलेज के राज रंजन रहे जिन्होंने 471 अंक (94.2 फीसदी) हासिल किए। तीसरे स्थान पर गया कॉलेज की सेजल कुमारी रहीं। सेजल ने 470 अंक (94 फीसदी) अंक हासिल किए। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
जानें तीनों स्ट्रीम में कितनों की आई फर्स्ट डिविजन
– आर्ट्स में 697086 स्टूडेंट्स में से 554419 स्टूडेंट्स पास हुए। यानी आर्ट्स में 79.53 स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में 155458 फर्स्ट डिविजन से, 308611 सेकेंड डिविजन से और 90350 थर्ड डिविजन से पास हुए।
कॉमर्स में 90.38 फीसदी रिजल्ट रहा। यहां कुल 60637 स्टूडेंट्स में से 54805 पास हुए। इनमें 31353 फर्स्ट डिविजन से, 19035 सेकेंड डिविजन से और 4417 थर्ड डिविजन से पास हुए।
– साइंस में कुल 79.81 फीसदी बच्चे पास हुए। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कुल 567473 स्टूडेंट्स में से 452901 परीक्षार्थी पास हुए। 265218 परीक्षार्थी फर्स्ट डिविजन, 182919 सेकेंड डिविजन और 4764 परीक्षार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
बिहार बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और अपर मुख्य सचिव संजय कुमार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करते समय उपस्थित थे। इस बार 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल थे। जिनका अभी अभी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
4 स्टेप्स में चेक करें बोर्ड 12वीं ‘साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट:
1- बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2- होम पेज पर दिख रहे लिंक ‘Bihar Board 12th Result 2022′ पर क्लिक करें।
3- अब नया पेज खुलेगा जिसमें नामांकन संख्या और रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबाएं।
4- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 12वीं रिजल्ट होगा जिसे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं।BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2022 Check
रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दबाएं
Bihar Board 12th Inter Result 2022 Download Official Link | |
BSEB 12th Science Result 2022 Check | Link -1 ![]() |
BSEB 12th Arts Result 2022 Check | Link -1 ![]() |
BSEB 12th Commerce Result 2022 Check | |
Bihar Board News! | Link -1 ![]() |
BSEB Official Website | Link -1 ![]() |