BGMI BAN AGAIN भारत में लोकप्रिय गेम PUBG पर एक बार फिर से बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि इस गेम पर एक बार फिर डेटा चोरी का आरोप लगा है। खासकर, यूज़र्स के डेटा को बेचने के आरोप में कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। भारत में इस गेम की प्रकाशक कंपनी Krafton के प्रतिनिधियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद से PUBG पर दोबारा बैन लगाए जाने का खतरा बढ़ गया है।

इसे जरूर पढ़े
BGMI BAN AGAIN
आपको याद दिला दें कि कुछ साल पहले भी भारत सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध लगाया था क्योंकि उस समय भी आरोप था कि यह यूज़र का डेटा चीनी कंपनियों को बेच रहा है। इसके बाद कंपनी ने भारत में डेटा सेंटर आदि स्थापित किए थे। लेकिन एक बार फिर, इनके कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है या नहीं। BGMI BAN AGAIN
FIR Registered On Bgmi
Battlegrounds Mobile India (BGMI) पर एक बार फिर प्रतिबंध का खतरा है। आरोप है कि यह यूज़र के डेटा को मात्र ₹2000 में बेच रहा है। इसको लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, Krafton द्वारा ही भारत में BGMI को लॉन्च किया गया था और उन्होंने भारत के सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया था।
5 सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के अकलूज पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें यह दावा किया गया कि यूज़र्स के डेटा को मात्र ₹2000 प्रति यूज़र के हिसाब से बेचा जा रहा है। इसके बाद Krafton के अधिकारियों सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ आधिकारिक एफआईआर दर्ज कर दी गई है।BGMI BAN AGAIN
BGMI BAN
BGMI BAN AGAIN एफआईआर में यह भी बताया गया है कि इनका डेटा थर्ड पार्टी कंपनियों को पैसे के बदले भेजा जा रहा है। इस वजह से यह केस दर्ज हुआ है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि अगर इस तरह का कोई भी मामला सही साबित होता है, तो एक बार फिर से Battlegrounds Mobile India, यानी PUBG पर भारत में प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस गेम पर एक बार फिर से बैन लगने का खतरा गहराता जा रहा है।