Bihar Board Matric 2022 मैट्रिक का मॉडल पेपर जारी 2022 | कुल प्रश्नों में आधे प्रश्न का ही देना होगा जवाब |
इसे जरूर पढ़े
Daily Test के लिए Telegram Group में जुड़े
Bihar Board Matric 2022 | Bihar Board Matric 2022 Model Paper | Class 10th Official Model paper 2022 | BSEB 10th Official Model Paper 2022 Download PDF | Class 10th Ka Official Model set Download PDF | DLS Education Mantu Sir | Bihar Board Matric Exam 2022 Official Model Paper Download 2022 | Class 10th Bihar Board Matric Exam 2022 Model Paper Download PDF
Bihar Board Matric 2022 मैट्रिक का मॉडल पेपर जारी 2022 कुल प्रश्नों में आधे प्रश्न का ही देना होगा जवाब
Bihar Board Matric 2022 :- बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा को लेकर कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा, बहुत ही खास खबर निकल कर आ रही है। जिसे सभी परीक्षार्थियों को जानना बहुत ही जरूरी है। जो भी परीक्षार्थी 2022 में बिहार बोर्ड में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं। उन सभी परीक्षार्थियों को यह खबर जानना बहुत जरूरी है तो कृपया आप इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़ें।
मैट्रिक का मॉडल पेपर जारी 2022
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए मॉडल पेपर के साथ-साथ मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है। इसके पहले बोर्ड ने इंटर का सभी विषय का मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया था।
अब मैट्रिक के सभी विषय का मॉडल प्रश्न पत्र व मॉडल सेट स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं। जो बिहार बोर्ड ने 16 दिसंबर को अपने ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonlin.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया है। जिसे छात्र अपने मोबाइल फोन से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बताना चाहेंगे कि मॉडल प्रश्न पत्र के अनुसार हैं।
फाइनल परीक्षा में प्रश्न पूछा जाएगा। मॉडल पेपर डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। आप उस लिंक पर क्लिक करके आसानी से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Matric 2022 कुल प्रश्नों में आधे प्रश्न का ही देना होगा जवाब:-
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के मॉडल पेपर को जारी करने के पश्चात यह पूरी तरीके से साफ हो गया है। कि इस बार बिहार बोर्ड के मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2022 में सभी प्रश्नों के विकल्प के तौर पर प्रश्नों को दोगुना कर दिया गया है। उसमें से सिर्फ आधे प्रश्नों का ही जवाब देना होगा।
सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन स्टूडेंट को उसमें से आधे कहीं जवाब देना होगा वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है। आप सभी परीक्षार्थियों को बताना चाहेंगे। कि
मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा। वही संस्कृत विषय का 21 पने का प्रश्न पत्र होगा। मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञान विषय में ऐसा रहेगा प्रश्न पत्र मैट्रिक परीक्षा 2022 :-
बिहार बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक के मैथ के विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। वही विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। विज्ञान के 110 प्रश्न में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। लेकिन स्टूडेंट को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा।
लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 24 होगी। और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 6 होगी। जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 8-8 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी में से चार चार प्रश्न का जवाब देना होगा।
उसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में दो-दो प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से एक एक प्रश्न का जवाब देना होगा। अर्थात 110 में छात्रों को मात्र 55 प्रश्नों का जवाब देना होगा।
गणित विषय में ऐसा रहेगा प्रश्न पत्र मैट्रिक परीक्षा 2022 :-
बिहार बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैट्रिक के गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे। जिसमें से स्टूडेंट को मात्र 50 प्रश्न का ही जवाब देना होगा। अगर कोई स्टूडेंट 50 से ज्यादा प्रश्नों का जवाब देता है। तभी उसे स्टूडेंट का मूल्यांकन 50 प्रश्नों का ही होगा।
उसके साथ 30 प्रश्न लघु उत्तरीय पूछे जाएंगे। जिसमें से सभी परीक्षार्थियों को मात्र 15 प्रश्न का ही जवाब देना होगा। और 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।जिसमें से सभी परीक्षार्थियों को मात्र 4 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। इस प्रकार से आपकी परीक्षा में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जिसमें से सिर्फ आपको आधी प्रश्न का ही जवाब देना होगा। और इस तरीके से अगर आप प्रश्नों को सॉल्व करते हैं। तो आपको पूरे 100 अंक दे दिए जाएंगे। इसी प्रकार से सभी विषय में प्रश्न पूछे जाएंगे और आपको आधे प्रश्नों का ही जवाब देना है।
Bihar Board Matric 2022
Bihar Board Model Paper Download 2022 | |
Inter Model Paper 2022 | Download |
Matric Model Paper 2022 | Download |
Bihar Board Matric 2022 | Bihar Board Matric 2022 Download PDF |