Class 10th Social Science Sent Up Exam 2024 Question Paper/24 November 10th SST Viral Question Paper

Class 10th Social Science Sent Up Exam 2024 Question Paper/24 November 10th SST Viral Question Paper :– इस पोस्ट में Bihar Board से आयोजित Class 10th Social Science Sent up Exam 2023 का प्रश्न पत्र और उसका उत्तर दिया गया है। यदि आप भी Bihar Board से Matric Board Exam 2024 में देंगे। तो आपके लिये स्कूल स्तर पर Class 10th Sent Up exam 2023 का आयोजन 23 नवंबर से 27 नवंबर तक हो रहा है । आज के इस लेख में आपके Class 10th Sent-up Exam का ओरिजनल प्रश्न पत्र उत्तर के साथ दिया गया है । इस पोस्ट के माध्यम से Bihar Board Matric Sent-up Exam 2023- 24 के Sanskrit विषय का Question Paper उत्तर के साथ Download कर सकते है । Class 1oth Social Science Sent Up Exam 2023-24 Answer 

Class 10th Social Science Sent Up Exam 2024 Question Paper

Class 10th Social Science Sent-up Exam Objective Answer Key 2023-24

खण्ड-अ
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न )

Q.NO. ANS Q.NO. ANS Q.NO. ANS Q.NO. ANS
1 C 26 A 51 C 76 D
2 B 27 A 52 C 77 A
3 D 28 B 53 B 78 C
4 A 29 B 54 C 79 C
5 D 30 A 55 A 80 A
6 B 31 A 56 D
7 A 32 A 57 B
8 A 33 B 58 C
9 C 34 A 59 D
10 C 35 B 60 A
11 B 36 C 61 B
12 C 37 A 62 C
13 D 38 B 63 D
14 B 39 C 64 C
15 A 40 A 65 C
16 B 41 A 66 B
17 C 42 B 67 C
18 A 43 B 68 B
19 A 44 D 69 C
20 C 45 B 70 D
21 C 46 B 71 B
22 C 47 B 72 C
23 C 48 C 73 B
24 A 49 C 74 A
25 A 50 B 75 C

 

प्यारे बच्चों Subjective प्रश्न का उत्तर निचे दिया गया हैं?

Class 10th Sent-up Exam 2023-24 Answer Key

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2023-24
PDF डाउनलोड करें  Link 1 

Link 2  

Link 3   

Class 10th Hindi Sent-Up Exam 2024  Answer Key
Class 10th Sanskrit Sent-Up Exam 2024  Answer Key
Class 10th Science Sent-Up Exam 2024  Answer Key
Class 10th Social Science Sent-Up Exam 2024  Answer Key
Class 10th Math Sent-Up Exam 2024  Answer Key
Class 10th English Sent-Up Exam 2024  Answer Key

खण्ड – ब

Class 10th Social Science Sent Up Exam 2024 Question Paper

1. मेटरनिख युग क्या है ?

What is Metternich era ?

उत्तर:-वह अपने समय का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे प्रतिभाशाली राजनयिक था। नेपोलियन की वाटरलू पराजय के बाद मेटरनिख यूरोप की राजनीति का सर्वेसर्वा बन गया। उसने यूरोपीय राजनीति में इतनी प्रमुख भूमिका निभाई कि 1815 से 1848 तक के यूरोपीय इतिहास का काल ‘मेटरनिख युग’ के नाम से प्रसिद्ध है

2. हो ची मिन्ह मार्ग क्या है ?

What is Ho-Chi-Minh route ?

उत्तर:-हो ची मिन्ह मार्ग हनोई से प्रारंभ होकर लाओस, कंबोडिया सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाने वाला मार्ग है।

3. निरुद्योगीकरण से आपका क्या तात्पर्य है ?

What do you mean by deindustrialization ?

उत्तर:-निरूद्योगीकरण से तात्पर्य उस स्थिति से है, जब कल-कारखानों की स्थापना के बाद भारत में कुटीर उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गया था।

4. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।

Describe the role of Bismarck in the unification of Germany. 

उत्तर:-जनवरी, 1830 में विलियम प्रथम प्रथा का शासक बना और उसने बिस्मार्क को चांसलर नियुक्त किया। बिस्मार्क प्रशा के नेतृत्व में जर्मनी का एकीकरण करना चाहता था, पर आस्ट्रिया उसका विरोध कर रहा था। बिस्मार्क जर्मन एकीकरण के लिए सैन्य शक्ति के महत्व को समझता था। अतः इसके लिए उसने ‘रक्त और लौह नीति’ का अवलम्बन किया। उसने अपने देश में अनिवार्य सैन्य सेवा लागू कर दी ! बिस्मार्क ने अपनी नीतियों से प्रशा का सुदृढीकरण किया और इस कारण प्रशा, आस्ट्रिया से किसी मायने में कम नहीं रह गया। तब बिस्मार्क ने डेनमार्क, आस्ट्रिया और फ्रांस के साथ युद्ध कर जर्मनी का एकीकरण करने में सफलता प्राप्त की।

5. दल बदल विरोधी कानून से आप क्या समझते हैं ?

What do you understand by anti-defection law? 

उत्तर:-भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के एक भाग के रूप में 1985 में भारत में दल-बदल विरोधी कानून पारित किया गया था। दल-बदल विरोधी कानून का उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाचित होने के बाद दल बदलने से रोकना है|

6. बिहार में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख कारण क्या थे ?

What were the main reasons of student movement in Bihar?    

उत्तर:-मार्च 1974 में बेरोजगारी एवम खाद्यान्नों की कीमत में हुई वृद्धि के कारण बिहार के छत्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध छेड़ दिया जिसे छात्र आंदोलन के नाम से जाना जाता है।

7. भारतीय संघीय शासन व्यवस्था की विशेषताएँ बताइए।

State the features of the Indian federal system of government.   

उत्तर:-संघीय शासन की निम्नलिखित विशेषताएँ है-

(i) संघीय शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केन्द्र सरकार और उसकी विभिन्न इकाइयों के बीच बँट जाती है ।

(ii) संघीय व्यवस्था में दोहरी सरकार होती है, एक केन्द्रीय स्तर की सरकार जिसके अधिकार में राष्ट्रीय महत्त्व के विषय होते हैं तथा दूसरे स्तर पर प्रांतीय या क्षेत्रीय सरकारें होती हैं जिनके अधिकार क्षेत्र में स्थानीय महत्त्व के विषय होते हैं ।

(iii) प्रत्येक स्तर की सरकार अपने क्षेत्र में स्वायत्त होती है और अपने-अपने कार्यों के लिए लोगों के प्रति जवाबदेह या उत्तरदायी होती है ।

(iv) अलग-अलग स्तर की सरकार एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है।

(v) नागरिकों की दोहरी पहचान एवं निष्ठाएँ होती है । वे अपने क्षेत्र के भी होते हैं और राष्ट्र के भी ।

(vi) दोहरे स्तर पर शासन की विस्तृत व्यवस्था एक लिखित संविधान के द्वारा की जाती है ।

(vii) विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार संविधान में स्पष्ट रूप से लिखे रहते हैं। इसलिए यह दोनों सरकारों के अधिकारों और शक्तियों का मूल स्रोत होता है ।

(viii) संविधान के मूल प्रावधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती है।

8. समावेशी विकास से आपका क्यां तात्पर्य है ?

What do you mean by inclusive development ?

उत्तर:-समावेशी विकास एक ऐसी अवधारणा है जिसमें समाज के सभी लोगों को समान अवसरों के साथ विकास का लाभ भी समान रूप से प्राप्त हो, अर्थात सभी वर्ग, क्षेत्र, प्रान्त के व्यक्तियों का बिना भेदभाव, एकसमान विकास के अवसरों के साथ-साथ होने वाला देश का विकास ही समावेशी विकास कहलाता है।

9. सकल घरेलू उत्पाद और सकल राष्ट्रीय उत्पाद में क्या अंतर है ?

What is the difference between Gross Domestic Product and Gross National Product?

उत्तर:-सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर किसी देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी परिष्कृत वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य है जबकि देश के निवासियो द्वारा देश में या विदेश में एक वर्ष में किये गये अंतिम रूप से उत्पादित कुल वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) कहा जाता है।

11. बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है ?

Which part of Bihar needs irrigation?

उत्तर:-बिहार के दक्षिण भाग में सिंचाई की आवश्यकता है। दक्षिणी बिहार के प्रमुख जिलें रोहतास, गया,

जहानाबाद, नवादा, नालन्दा, पटना इत्यादि में सिंचाई

की आवश्यकता होती है, क्योंकि यहाँ वार्षिक औसत वर्षा उत्तरी बिहार के अपेक्षा काफी कम है।

12. धात्विक और अधात्विक खनिज में क्या अंतर है ?

What is the difference between metallic and non-metallic minerals?

उत्तर:-1.धात्विक खनिज कठोर एवं चमकीले होते हैं, जबकि अधात्विक खनिजों में यह विशेषता नहीं पायी जाती।

2.इन्हें (धात्विक) पीटकर तार बनाया जा सकता है, किन्तु अधात्विक को पीटने पर वह चूर-चूर हो जाते हैं।

3. खनिजों के संरक्षण के उपायों का उल्लेख कीजिए।

Mention the measures of conservation of minerals.

खनिज संसाधन और खदानों का संरक्षण उसी प्रकार आवश्यक है जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। इसके लिए निम्न प्रावधान किये जाने चाहिए-

  1. खनिज सम्पदा का नियन्त्रित उपयोग किया जाये।
  2. खनिज को बर्बाद होने से बचाया जाये।
  3. कोयला, पेट्रोल आदि खनिज ईधनों का प्रयोग कम किया जाये और इनके स्थानापन्न ईधनों की खोज की जाये जैसे-विद्युत, सौर ऊर्जा, नाभिकीय ऊर्जा आदि।
  4. खनिजों के उपयोग के बाद स्क्रैप को व्यर्थ न फेंक कर उनका बार-बार उपयोग किया जाये।
  5. खनन कार्य में वैज्ञानिक विधि अपनायी जाय। खनन कार्य पूर्व नियोजित और उन्नत तकनीकी द्वारा किया जाये।
  6. खनन क्षेत्र में उड़ने वाली धूल तथा कोयले के क्षेत्र में लगने वाली आग से बचाव का पूर्ण प्रबन्ध किया जाये।
  7. खनिजों पर सरकार का नियन्त्रण होना चाहिए। इसके खनन के लिए सरकार की स्पष्ट और कठोर नीति होनी चाहिए।
  8. कम मात्रा में उपलब्ध खनिजों के स्थान पर विकल्पों की तलाष की जाये।

14. भूकंप के केन्द्र और अधिकेन्द्र के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Distinguish between focus and epicentre of earthquake.

उत्तर:-वह स्थान जहाँ से ऊर्जा निकलती है, भूकंप का उद्गम केन्द्र (Focus) कहलाता है जबकि भूकम्प के केन्द्र के ठीक ऊपर पृथ्वी की सतह (Earth’s Surface) पर स्थित बिन्दु को भूकम्प का अधिकेन्द्र कहते है।

15. सुनामी से आप क्या समझते हैं ?

What do you mean by Tsunami ?

उत्तर:- सुनामी एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ ‘बंदरगाही लहरें’ होता है। आन्तरिक विवर्तनिक शक्तियों के कारण समुद्र में उच्च ऊर्जा वाली लहरें उठती हैं, जिसे सुनामी कहते हैं। ये लहरें तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुँचाती हैं। जब सागर के तल पर 7 इकाई से अधिक का भूकम्प आता है तब सुनामी होती है।

Class 10th Hindi Sent-up Exam Subjective Answer Key 2023-24

Useful Links 

Board Name  Bihar School Examination Board 
Type Of Article अक्टूबर मासिक परीक्षा
WhatsApp Channel Follow Follow Now
Telegram Group Join Join Now
Telegram Channel  Subscribe Now
Chapter Wise PDF Click Here
Chapter Wise Subjective Question Answer Click Here
Chapter Wise Objective Question Answer Click Here
Model Set Click Here
Online Test Click Here
Free Video Live Classes 
  1. Math Chapter Wise Live Video
  2. Science Chapter Wise Live Video
  3. English Chapter Wise Live Video
  4. Social Science Chapter Wise Live Video
  5. Hindi Chapter Wise Live Video
  6. Sanskrit Chapter Wise Live Video 
YouTube Channel  Click Here

 

Leave a Comment