SBI Clerk Prelims Result 2022 Link : एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5486 पदों पर होगी नियुक्ति
इसे जरूर पढ़े
SBI Clerk Prelims Result 2022 Link : एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5486 पदों पर होगी नियुक्ति
SBI Clerk Prelims Result 2022 Link : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम SBI के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जूनियर एसोसिएट (जेए) के पद पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2022 नवंबर में आयोजित किया गया था। एसबीआई ने नियमित रिक्तियों के तहत क्लर्क के 5008 पदों और 478 बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित किया है।
आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया कराई जाएगी। सफल अभ्यर्थियों की अंतिम नियुक्ति की जाएगी। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का विवरण अलग से जारी किया जाएगा।
SBI Clerk prelims result 2022: रिजल्ट चेक करने के स्टेप
1. सबसे पहले एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. यहां sbi.co.in/web/careers/current-openings पर करियर पेज पर जाएं।
3. जूनियर एसोसिएट्स सेक्शन के तहत ‘रिजल्ट लिंक’ पर क्लिक करें।
4. लॉगइन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, जन्मतिथि डालें।
5. एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
SBI Clerk Prelims Result 2022 : स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड भी जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक ने अगले चरण में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है, वे बैंक की वेबसाइट पर करियर सेक्शन में सक्रिय प्रासंगिक लिंक से अपना एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Mains Admit Card 2022 Download Link
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट्स के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर 7 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 27 सितंबर तक चली थी. इसके बाद नवंबर में प्रारंभिक परीक्षा कराई गई, जिसके बाद 2 जनवरी 2023 को रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बाद इसी महीने यानी जनवरी 2023 में ही मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी है।