Matric Inter Exam 2022 बिहार बोर्ड की परीक्षा में भूलकर यह गलती मत करना | परीक्षा से पहले 10 काम कर लो |
Matric Inter Exam 2022 बिहार बोर्ड की परीक्षा में भूलकर यह गलती मत करना, परीक्षा से पहले 10 काम कर लो, Bihar Board 10th 12th Exam 2022, BSEB Class 10th 12th Exam 2022, dls education, Mantu Sir,
2022 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें । Board Exam 2022
Board Exam 2022 :- मेरे प्यारे साथियों अगर आप Board Exam 2022 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अर्थात अगर आप 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं। और आप भी चाहते हैं। कि आप परीक्षा में अच्छे से अच्छे नंबर से पास हो। इसके लिए आपको बहुत सी जरूरी बातों को ध्यान देना होता है। जो विद्यार्थी उन सभी बातों को ध्यान नहीं देते हैं। वही विद्यार्थी अक्सर देखा जाता है।
कि वह परीक्षा में अच्छे नंबर से पास नहीं हो पाते हैं। तो आइए जानते हैं। कि Board Exam 2022 परीक्षा की तैयारी कैसे करें :-
Matric Inter Exam 2022
1. सबसे पहले अपने हैंडराइटिंग को सुधारें: –
सबसे पहले आपको अपने हैंडराइटिंग को सुधारना चाहिए। अक्सर देखा जाता है। कि जिस बच्चे का हेड राइटिंग अच्छा रहता है। वह बोर्ड की परीक्षा में बहुत ही बढ़िया मार्क्स से पास होते हैं। और जिन बच्चों का हैंडराइटिंग खराब होता है। अक्सर उन बच्चों का मार्क्स जितना चाहते हैं, उतना नहीं आ पाता है। हैंडराइटिंग सुधार करने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम 1 से 2 पेज जरूर लिखना चाहिए। जिससे आपका हैंडराइटिंग बेहतर हो सके। और यह कोशिश जरूर होनी चाहिए। कि कल की अपेक्षा आज अच्छा करें।
2. पिछले साल का प्रश्न पत्र जरूर देखें:-
अक्सर विद्यार्थी को यह देखा जाता है। कि जब वह परीक्षा देने के लिए जाते हैं। तो वह तैयारी तो बहुत किए रहते हैं। लेकिन वह पिछले वर्षों का प्रश्न पत्र नहीं देख पाते हैं। जिससे उनको यह पता नहीं होती है। कि प्रश्न किस प्रकार से परीक्षा में पूछा जाता है। और उसको लिखना कैसे हैं।
तो आपको पिछले वर्षों का प्रश्न पत्र जरूर पढ़ना चाहिए। जिससे कि आपको पता चल जाए। कि कैसा प्रश्न आपके परीक्षा में पूछा जाता है?
Matric Inter Exam 2022
3. Board Exam 2022 मॉडल पेपर से तैयारी जरूर करें।
जब भी आप किसी भी बोर्ड की परीक्षा देने जाएं। तो जो बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी किया जाता है। उसको आपको जरूर पढ़ना चाहिए। लगभग आपको 5 मॉडल पेपर जरूर पढ़ना चाहिए। जिससे अंदाजा लग जाता है। कि आप की तैयारी कितनी हुई है। और अगर आप परीक्षा में बैठेंगे, तो आप कितने प्रश्नों का जवाब दे पाएंगे।
क्योंकि मॉडल पेपर एकदम परीक्षा में जैसा प्रश्न पूछा जाता है। वैसा ही तैयार किया जाता है।
4. आप खुद का नोट्स तैयार करें:-
हमेशा विद्यार्थियों को यह देखा जाता है। कि विद्यार्थी पढ़ाई बहुत ही मन लगाकर के करते हैं। लेकिन फिर भी कहते हैं। कि हमें याद नहीं हो रहा है। तो इसका कारण यह भी होता हैं। कि वह अपनी खुद का नोट्स तैयार नहीं करते हैं। और उससे याद नहीं करते हैं। जिससे उन्हें इस परेशानी को झेलना पड़ता है। तो आप सबसे पहले अपनी भाषा में नोट्स तैयार करें। और उससे पढ़ाई करें।
जिससे आप Board Exam 2022 परीक्षा में जाएं। तो आप बढ़िया तरीके से लिखें। और आपका मार्क्स अच्छा आ सके।
5. अपने सिलेबस को समाप्त जरूर करें: –
अक्सर यह देखा जाता है। की बच्चे आधा अधूरा ही सिलेबस पढ़ते हैं। और कुछ बच्चे तो ऐसे होते हैं। जिन्हें सिलेबस पता ही नहीं होता है। तो सबसे पहले आप सिलेबस को ध्यान से देखिए। कि आपका सिलेबस क्या है? उसके बाद से अपनी सिलेबस को ध्यान पूर्वक समाप्त कीजिए। जिससे कि परीक्षा में कोई भी प्रश्न आए तो आप उसका आसानी से उसका जवाब दे सके। और बोर्ड की परीक्षा में आपका नंबर बेहतर से बेहतर आ सके।
तो आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
6. हमेशा रिवीजन करते रहें:-
कई विद्यार्थियों को यह देखा जाता है। कि वह पढ़ाई बहुत ही मन लगाकर के करते हैं। अपनी सिलेबस को भी समाप्त कर देते हैं। लेकिन एक बहुत ही बड़ी गलती करते हैं। कि वह हमेशा रिवीजन नहीं करते हैं। तो सबसे पहले रिवीजन करना जरूरी होता है। वह कोई भी परीक्षा हों। तो आपको चाहिए। कि आप ज्यादा से ज्यादा जो भी पढ़ाई किए हैं। उसका रिवीजन करते रहे। जिससे कि आप जो कुछ भी भूले हैं। वह फिर से याद हो सके। और आप परीक्षा में बैठे तो,
आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो ।और आप सभी प्रश्नों को आसानी से हल कर सके।
7. पढ़ाई करने का एक जरूरी रूटिंग बनाएं: –
बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते हैं। जो एक रूटिंग से नहीं पढ़ते हैं। तो उन्हें आगे चलकर के बहुत ही ज्यादा दिक्कत होने लगती है। जब परीक्षा नजदीक होता है। तो उनको समझ में नहीं आता है। कि वह क्या करें? ऐसे में चाहिए, कि आप एक रूटिंग बनाकर पढ़ाई करें। और उस रूटिंग में यह जरूर निर्धारित करें। कि आपको कौन सा सब्जेक्ट कब पढ़ना है। और आप ईमानदारी पूर्वक रूटिंग से पढ़ें।
जिससे कि आपका सिलेबस पूरी तरीके से समाप्त हो सके।
8. हमेशा कम रोशनी में पढ़ें: –
हमेशा विद्यार्थियों को यह देखा जाता है कि वह ज्यादा रोशनी में पढ़ाई करना पसंद करते हैं। तो ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपका खराब हो सकता है। आपको उतना रोशनी का ही उपयोग करना चाहिए जितनी लिखे हुए शब्दों को देख सके। ऐसा भी ना हो कि आप बहुत कम रोशनी का उपयोग करें।
कम रोशनी से भी आपका आंख खराब हो सकता है। तो आप यह निर्धारित करें। कि आपको कितना रौशनी चाहिए।
9. लेट कर पढ़ाई कभी नहीं करें:-
बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी हैं। जो बेड पर लेट कर पढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको नींद तो सबसे ज्यादा आएगा ही। और भी बहुत सारी परेशानियां हो सकती है। तो आप कोशिश करें। कि कभी भी आप पढ़ाई बैठ कर करे।
आप कम ही समय के लिए पढ़ाई करें। लेकिन बैठकर एक जगह पढ़ाई करने का प्रयास करें।
10. अपने खान-पान पर ध्यान रखें:-
मेरी प्यारी साथियों अगर आप एक विद्यार्थी हैं। और आप भविष्य में कुछ अच्छा करना चाहते हैं। तो आपको सबसे ज्यादा जरूरी यही होता है। कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे। जिससे आपका स्वस्थ ठीक रहे,
क्योंकि जब आपका स्वस्थ ठीक रहेगा। तब ही आप कुछ अच्छा कर पाएंगे। साथ ही साथ आप प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें