10th Marksheet Kab Milega 2021 BSEB

0

10th Marksheet Kab Milega 2021 Bihar Board

WhatsApp Group में जुड़े

Daily Test के लिए Telegram Group में जुड़े

 

10th Marksheet Kab Milega 2021:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2021 में जितने भी विद्यार्थी पास हुए थे। वे सभी विद्यार्थी अपने मार्कशीट को लेकर की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो उनकी इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई। क्योंकि बिहार बोर्ड के द्वारा जो भी बच्चे मैट्रिक परीक्षा 2021 में पास हुए थे। उनका मार्कशीट कब मिलेगा। इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर के माध्यम से दे दी है।

         तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे। कि आप अपना मार्कशीट कैसे ले सकेंगे। और साथ ही साथ बिहार बोर्ड द्वारा यह भी बताया गया है। कि अगर कोई परीक्षार्थी के मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है। तो वे अपना सुधार भी भी करवा सकते हैं। तो सब कुछ हम जानेंगे। बस इस पोस्ट को आप ध्यान से पढ़ें और समझने का प्रयास कीजिए।

विद्यार्थियों का यह था शिकायत

 

सभी विद्यार्थियों का यह कहना था। की इंटर में नामांकन के लिए मार्कशीट की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ेगी। और इसको लेकर के सभी छात्र परेशान थे। कि उन सभी का ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगा। तो जैसा कि आप सभी को हम पहले बताए हुए थे। कि अभी इंटर में नामांकन के लिए ओएफएसएस वेबसाइट पर केवल आवेदन लिया जा रहा है।  तो अभी उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

          कहने का मतलब यह है। कि इंटर में नामांकन के लिए मार्कशीट की कोई जरूरत नहीं होती है। लेकिन जब आवेदन हो जाता है। और उसके बाद से जब मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। बिहार बोर्ड की ओर, से तब इसकी बहुत ही ज्यादा जरूरत हो जाती है। एडमिशन लेने के लिए, क्योंकि जो भी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए परीक्षार्थी जाते हैं। तो उनसे उनका ओरिजिनल मार्कशीट मांगा जाता है।

            तो इसको लेकर की बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं। जो काफी ज्यादा परेशान थे। तो हमने उनको बताया था। कि जब आप का मेरिट लिस्ट आएगा। उसके पहले ही आप सभी का ओरिजिनल मार्कशीट आपके हाथों में मिल जाएगा। तो आप सभी परेशान ना हो। तो

       बिहार बोर्ड के द्वारा यह बता दिया गया है। कि आप अपना मार्कशीट कैसे ले सकते हैं। साथ ही साथ अगर उसमें त्रुटि हो तो आप सुधार कैसे करा सकते हैं।

बिहार बोर्ड का क्या कहना है

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा, जो भी बच्चे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 में पास हुए हैं। उन सभी विद्यार्थियों का अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं विद्यालय क्रॉस लिस्ट, संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में वितरण करने हेतु उपलब्ध करा दिया गया है।

            यह बिहार बोर्ड द्वारा खुद ट्वीट करके बताया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा, यह बताया गया। कि विद्यालय के प्रधान जो भी बच्चे 2021 के मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। उन सभी विद्यार्थियों का अंकपत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं विद्यालय क्रॉस लिस्ट अपने जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से स्वयं प्राप्त कर सकते हैं।

         अथवा प्राधिकृत दूत के माध्यम से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। और उसके बाद से जो भी विद्यार्थी उस विद्यालय से परीक्षा जाकर मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का दिए हुए थे। उनका मार्कशीट औपबंधिक प्रमाण पत्र वह प्राप्त करा देंगे।

बिहार बोर्ड की ओर से यह बताया गया। कि मार्कशीट देने से पहले शिक्षण संस्थानों के प्रधान सबसे पहले विद्यार्थियों के पत्रादि वितरण करने से पूर्व उसका मिलान विद्यालय में रक्षित अभिलेख से अवश्य कर लेंगे। और उसके बाद से विद्यार्थियों को उनके मार्क्स, औपबंधिक प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। नहीं तो आगे जाकर के काफी ज्यादा समस्या हो सकती है।

            बिहार बोर्ड द्वारा, खासतौर पर शिक्षण संस्थानों को यह आदेश देते हुए कहा है।

10th Marksheet मार्कशीट कहाँ मिलेगा ?

 

मेरे प्यारे साथियों आप सभी को हम बताना चाहेंगे। कि अगर आप भी 2021 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दिए हुए हैं। और आप भी अपने मार्कशीट को लेकर की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप अपना मार्कशीट अपनी स्कूल कॉलेज में जाकर के प्राप्त कर सकते हैं। आपने देखा कि बिहार बोर्ड द्वारा यह साफ-साफ बता दिया गया है। कि जितने भी बच्चे बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा 2021 में पास किए हुए थे।

            उन सभी विद्यार्थियों का मार्कशीट जिले के शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में वितरण हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे विद्यालय के प्रधान जा करके उसे ले करके आएंगे ।और लाने की बाद आपको वह देंगे। तो आपको बताना चाहेंगे। कि आप अगर अपना मार्कशीट लेना चाहते हैं। तो आप 12 अगस्त के बाद आप जाकर के अपना मार्कशीट ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपना एडमिट कार्ड, साथ ही साथ आधार कार्ड जरूर लेकर के जाएं।

         जिससे कि आपको आगे जाकर के, अर्थात कहने का मतलब यह है। की मार्कशीट लेने वक्त आपको किसी प्रकार की परेशानी ना हो। और आपको आपका मार्कशीट, औपबंधिक प्रमाण पत्र मिल जाए। और आप सभी का इंटर में नामांकन आसानी से हो पाए।

10th Marksheet में गलती को कैसे सुधारे?

बिहार बोर्ड द्वारा अभी साफ-साफ बता दिया गया है। कि अगर किसी विद्यार्थी का अंकपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि, अर्थात कहने का मतलब यह है। कि अगर विद्यार्थी की मार्कशीट में त्रुटि फोटो मुद्रित हो। अथवा अस्पष्ट फोटो मुद्रित हो। तो वह अंकपत्र साक्ष्य सहित अपने अग्रसारण पत्र के साथ समिति कार्यालय की अकादमिक भवन अवस्थी संबंधित जिला के प्रशाखा में, वह दिनांक 18/08/ 2021 तक अनिवार्य रूप से जमा करेंगे ।

         जिससे कि उसके सुधार की कार्रवाई की जा सके। जिन भी विद्यार्थियों का मार्कशीट में त्रुटि हो। तो आसानी से सुधर जाए। तो मैं आप सभी को यह बताना चाहूंगा। कि आप अपने मार्कशीट को ध्यान पूर्वक जरूर चेक कर लीजिएगा। कि किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं है।

         अगर किसी प्रकार की आपको त्रुटि मिलती है। तो आप अपने विद्यालय के प्रधान को इसकी सूचना दे सकते हैं। और आसानी से आप अपना इसका सुधार करवा सकते हैं।

You might also like