इसे जरूर पढ़े
Daily Test के लिए Telegram Group में जुड़े
कंपार्टमेंटल परीक्षा शुल्क वापस होगा?
कंपार्टमेंटल परीक्षा:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से बहुत ही बड़ी खबर निकल कर आई। बिहार बोर्ड इस साल कंपार्टमेंटल का परीक्षा नहीं लेगा। और जो भी विद्यार्थी कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भरे थे। और फॉर्म भरने में जो भी पैसा लगा हुआ था। उस पैसे को स्कूल कॉलेज के बैंक खाते में राशि वापस की जाएगी। ऐसा निर्णय बिहार बोर्ड द्वारा इसलिए लिया गया है। कि कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण परीक्षा कराना संभव नहीं है। अतः सभी विद्यार्थियों का पैसा वापस कर दिया जाएगा। जो भी परीक्षा फॉर्म भरे हुए थे। इसकी पूरी खबर हम लोग विस्तार से समझते हैं।
वेबसाइट पर डाला गया रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से यह जानकारी मिली। कि जो भी बच्चे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हुए थे। उन सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अपना रिजल्ट रोल नंबर का उपयोग कर देख सकते हैं। यह रिजल्ट मैट्रिक और इंटर दोनों प्रकार के विद्यार्थियों के लिए किया गया है। जोकि बिहार बोर्ड के बच्चों के लिए काफी खुशी की बात है। बोर्ड का कहना है। कि अगर परीक्षा लिया जाएगा तो काफी ज्यादा समय लगेगा। लगभग सितंबर अक्टूबर में परीक्षा होना संभव हो सकेगी। ऐसे में विद्यार्थियों को बहुत ही ज्यादा दिक्कत होगी आगे पढ़ाई के लिए।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
बोर्ड की ओर से बताया गया। कि कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। और जो भी बच्चे फॉर्म भरे हुए थे। उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है। कि बिहार बोर्ड और बोर्ड की अपेक्षा काफी बेहतर है। अधिकतर देखा जा रहा है। कि सभी बच्चे अब यह चाहने लगे हैं। कि बिहार बोर्ड से ही वह नामांकन कराएं जो कि बिहार के लिए काफी अच्छी बात है।
असफल विद्यार्थी का डिटेल्स।
बोर्ड की ओर से यह जानकारी मिली की। इंटर और मैट्रिक में कितने विद्यार्थी और असफल रहे हैं। सबसे पहले बात करें। तो एक विषय में असफल परीक्षार्थी 66,033 हैं। और दो विषय में असफल परीक्षार्थी 1,14,920 हैं।आपको बताना चाहेंगे। दो विषय मिलाकर असफल परीक्षार्थियों की संख्या 1,80,955 है। साथ ही साथ आपको बताना चाहेंगे। कि इंटर में तीन विषय या उससे अधिक विषय में असफल परीक्षार्थियों की संख्या 83,481 है।
मैट्रिक की विषय में अगर बात की जाए। तो असफल विद्यार्थियों की संख्या कुछ इस प्रकार हैं। एक विषय में असफल परीक्षार्थी 55,906 हैं। दो विषय में असफल परीक्षार्थी 1,33,265 हैं। और तीन विषय या उससे अधिक विषय में असफल विद्यार्थी हैं। 68,200 है।
कंपार्टमेंटल परीक्षा 11th में नामांकन कैसे लें?
कंपार्टमेंटल परीक्षा में सफल विद्यार्थी। अगर इंटर में नामांकन लेना चाहते हैं। तो आसानी से ले सकते हैं। OFSS के वेबसाइट पर जार कर फॉर्म भर सकते है।